Homeबरझर बरझर में सैयदना साहब के आगमन को लेकर अहम निर्णय, बुधवार हाट...

बरझर में सैयदना साहब के आगमन को लेकर अहम निर्णय, बुधवार हाट नहीं भरेगा

करीम खान बरझर

बरझर। सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर बरझर में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सैयदना साहब के स्वागत एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार बुधवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट (बाजार) नहीं भरेगा। समाज के लोगों ने बताया कि यह निर्णय आगमन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!