Homeअलीराजपुरसैयदना साहब के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश...

सैयदना साहब के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल पहुंचे बोरावाड़ी

आलीराजपुर संवाददाता

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने आज आलीराजपुर नगर के बोरावाड़ी क्षेत्र का दौरा कर सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। सैयदना साहब के आगमन को लेकर बोहरा समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन भी व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने मौके पर उपस्थित एमपीबी (MPB) एवं नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैयदना साहब बोहरा समाज के धर्मगुरु हैं और उनके आगमन पर नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की, सुव्यवस्थित और समयबद्ध होना अत्यंत आवश्यक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि जब किसी समाज के धर्मगुरु का आगमन होता है, तो वह केवल उस समाज के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा और सकारात्मक संदेश लेकर आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु का आगमन समाज को दिशा और संदेश देता है, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हों और सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

श्री पटेल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नगर की छवि सकारात्मक रूप से उभरकर सामने आए। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि अजहर चंदेरी, बोहरा समाज के गणमान्य नागरिक, नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सहित कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। सभी ने मिलकर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

श्री पटेल ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि नगर की प्रतिष्ठा और पहचान से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के माध्यम से आलीराजपुर नगर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है, जिससे पूरे प्रदेश में क्षेत्र की सकारात्मक छवि स्थापित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!