रिपोर्टर – सुनील खोडे/अरुण पाटीदार
————-
पेटलावद। गेहूं निकालने वाली थ्रेसर मशीन में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार, करवड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाला गांव चवरापाड़ा में खेत पर गेहूं निकालते वक्त अचानक थ्रेशर मशीन में आने से गेहूं निकालने का काम कर रहे मजदूर मशीन के अंदर फस गया जिससे मूलचंद वर्मा नामक मजदूर की मौके पर मौत हो गई मृतक राजस्थान का बताया जा रहा है उसकी मौके पर मौत हो गई घटना के सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे