आलीराजपुर संवाददाता
बिन मौसम ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेहूं, चना, मसूर की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का कहना है कि उनकी फसलें 80 से 90% तक खराब हो गई हैं। अब वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
मुआवजे की मांग– मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए।
– ताकि किसानों पर कर्जे का बोझ न रहे।
– फसल बीमा योजना के तहत किसानों को अधिक फसल नुकसान पर मुआवजा दिया जाए।
– मध्य प्रदेश सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करें
– ताकि किसानों पर कर्जों का बोझ ना रहे
राकेश जमरा,युवा प्रदेश सचिव, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने कहा, “ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए।”