रिपोर्टर – सुनिल खोडे
————————–
शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर (21(02/26 से 27/02/26) रासेयो प्रभारी प्रो.घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में हनुमान मंदीर माण्डली ( टेमरिया ) में आज संपन्न हुआ।समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कैलाश मालीवाड जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशिष्ट अतिथि श्री संजय कहार मण्डल अध्यक्ष पेटलावद , डाॅ. विपिन शर्मा अध्यक्ष जन भागीदारी समिति पेटलावद, श्री प्रवीण पंवार ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद, श्री विनोद बाफना समाज सेवी पेटलावद अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा हनुमानजी व स्वामी विवेकानंद जी की पूजा व दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य डां.कपिला बाफना ने दिया आपने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन को अनुशासित बनाने की शिक्षा देती है।रासेवा कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर घनश्याम बैरागी ने सातो दिन शिविर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा शिविर के उद्येश्य पर प्रकाश डाला श्री विनोद बाफना ने अपने उद्बोधन में कहा कि NSS स्वयंसेवक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्री प्रवीण पंवार ने कैम्प के सफल संचालन की शुभकामनाएं प्रेशित की, डां. विपिन शर्मा ने युवाओं से व्यसनों से मुक्त रहकर राष्ट्रहित में सदैव सक्रिय रहने का आह्वान किया। मण्डल अध्यक्ष श्री संजय कहार ने कहा कि अनुशासित जिवन हेतु इस तरह के शिविर की लगते रहना चाहिए जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री कैलाश मालीवाड ने कहा कि भगवान बंजरग बली जैसा समरपण व सेवा की भावना युवाओं में होना चाहिए, साथ ही आपने विवेकानंद जी को आदर्श मान कर युवाओं से आह्वान किया कि जब अवसर मीले राष्ट्र सेवा हेतु तत्पर रहना चाहिए। में आप सब के उज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

शिविर के सफल संपादन में डॉ. लोकेन्द्र सिंह झाला,प्रो. नारु कटारा श्री चैन सिंह कोरट, मंदिर समिति से श्री यश रामावत , श्री तेजु पटेल, श्री बद्री लाल जी शर्मा का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के मिडिया प्रभारी डा. लोकेन्द्र सिंह झाला ने किया और आभार प्रो.आयुष सिगाड ने माना।समापन में डाॅ. कान्तु डामोर, डाॅ. कैलाश मैडा़, प्रो. मगन सिंह मसानियां, प्रो. राहुल डामोर, प्रो. सुरज सोंलकी, श्रीमती गंगा डामोर, श्री मुकेश कटारा सहित महाविद्यालय स्टाफ ग्रामीणजन और 50 स्वयं सेवी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे जिन्होंने मंदिर प्रांगण की साफ सफाई, आंगनवाड़ी की साफ सफाई स्कूल की साफ सफाई के साथ नशा मुक्ति हेतु रैली का आयोजन किया ।