Homeअलीराजपुरभगोरिया हाट में पारंपरिक परिधानों में नजर आए महेश पटेल, ढोल बजाकर...

भगोरिया हाट में पारंपरिक परिधानों में नजर आए महेश पटेल, ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ झूमे । — आम्बुआ भगोरिया पारंपरिक और भव्यता के साथ शुरू ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आम्बुआ ,अलीराजपुर 

आज आलीराजपुर जिला के अंबुआ में भगोरिया हाट त्योहार की धूमधाम से शुरुआत हुई। आदिवासी समाज के इस पारंपरिक उत्सव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक नृत्य से पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और एक-दूसरे को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहे। उन्होंने ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ झूमते हुए भगोरिया पर्व का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

भगोरिया केवल उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान है, जो पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवित रखता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ जोड़ता है और खुशियां साझा करने का अवसर देता है, जिसे हम सभी मिलकर धूमधाम से मनाते हैं।

कार्यक्रम में विजय रावत, ब्रजेश खंडेलवाल, सवाल सिंह, सिराज खान, महेंद्र रावत और मुस्तुफा बोहरा फरहान पठान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक ढंग से पर्व मनाया, ढोल-नृत्य में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं दीं। भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी सुचारु रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है 30 के ऊपर ढोल के साथ ग़ैर निकाल कर होली भगोरिया को बधाई दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!