करीम खान बरझर
ग्राम पंचायत बड़ा खुटाजा में मिशन D3 के तहत दहेज, डीजे, और दारू को नियंत्रण करने को लेकर विशेष रूप से शादियों में बढ़ते अनाश्यक खर्च नियंत्रण 3डी मिशन के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया। ग्राम सभा का अध्यक्ष मानसिंह अगन मावी को चुना गया। ग्राम पंचायत बड़ा खुटाजा सरपंच रूखली रमण चौहान,
आदिवासी समाज की शादियों में दहेज डीजे और दारू इस घातक बीमारी से शोषित हुआ है। अब यह समाज के लिए एक बहुत बड़ी बीमारी की जड़ है। अगर आदिवासी समाज को इस जाल से निकालना है तो एकजुट होकर समाज को जागरूक कर इस बीमारी को जड़ से खत्म करना होना । आदिवासी समाज में सर्वसहमति से निर्णय लिए गए दहेज को नियंत्रण किया गया है। और विदेशी शराब और डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।और समाज के सदस्यों ने मिलकर एक ग्राम सभा की समिति गठित की गई। अगर जहां पर यह नियम को तोड़ा जाता है तो समिति के माध्यम से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक हो सकेगी
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज डामोर ने बताया कि डीजे ओर दारू समाज के युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं और आदिवासी समाज सदियों से भोला है छोटी छोटी बातों में विवाद हो जाता है उस विवाद को गांव में ही निपटारा करने को कहा ओर जरूरत पड़ने पर ही थाने, चौकी में जाने को कहा अन्यथा जो समाज के दलाल है उन लोगों ने गरीब आदिवासी परिवार को शोषित करने बताया।ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पिंटू मावी ने बताया कि जो नाबालिक लड़की या लड़के है उन पर पोक्सो एक्ट लगने से बचाने को कहा, नाबालिक लड़की को कोई भाग कर ले आता हो उसको वापस माता पिता को सौंप देना बताया गया। रमण परमार ने समाज में फैल रही कुर्तियों पर जोर दिया और शिक्षा को लेकर भी बात बताई, स्कूल में बच्चों को सही तरीके से पढ़ाई करने पर जोर दिया। बढ़ते हुए दहेज का गांव का प्रथम पहला उदाहरण गांव बड़ा खुटाजा में देखने मिला
पंचायत फलिये मे परमार परिवार मे हरमल पिता नानसिंह परमार परिवार में पायल पिता रागु परमार की लडकी सगाई पिछले साल 2025 हुई थी जो की इस वर्ष 2026 मे सवा रुपये मे विवाह करने का निर्णय लिया गया साथ ही अन्य दो भाई है उन्होने भी अपने लडकीयों को सवा रुपये मे विवाह करने का फैसला किया है गांव मे ही नही पुरे जिले मे पहली बार ऐसा कदम परमार परिवार ने उठाया की अपनी बहन बेटीयों के जीवन को सुखमय जीवन जीये ऐसा उदाहरण पेश किया और भील समाज को एक नई दिशा दी। बड़ा खुटाजा पंचायत फलिया परमार परिवार में शादी सेवा रूपया दहेज लेकर करने का निर्णय लिया। जो काफीले तारीफ था। ऐसे उदाहरण से हर गांव में जागरूक किया जाएगा। ज्यादा लेकर शादी करते हैं। फिर गुजरात खर्च चुकाने के चले जाते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय आलीराजपुर पीएलवी ग्राम बड़ा खुटाजा बीएल भूरा ने बताया कि बाल विवाह को रोकथाम करने की बात कही। समाज में व्याप्त बुराइयों एवं अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण किया जाएं। बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। मोबाइलजर रेणुका बामनिया, सचिव राजेश गोहिल, सहायक सचिव दिनेश परमार, रमण राठौड़,रमणलाल चौहान,राजु मावी, सेवा कटारा, गोरधन मावी, नरसिंह मावी,हीरा खराडी, मनु परमार,जवसिंह चौहान, हरमल परमार, सिमन सिंह मावी, कालुसिंह मावी, सोमला डामोर, मंगा डामोर, प्रताप नलवाया, प्रताप मावी, दुलेंसिंग मावी, गोपाल चौहान इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए। मंच का संचालन सरदार परमार ने किया। आभार रमणलाल चौहान व्यक्त किया