कल्याणपुरा
झाबुआ ओमप्रकाश राठौर
झाबुआ जिले में कांग्रेस को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।कल्याणपुरा क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व सरपंच शंकर हटिला ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में ली सदस्यता
भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हटिला ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
अनन्त जी पवार (संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी),राजेन्द्र जी राठौर (जिला संगठन प्रभारी),भानु भुरिया (भाजपा जिलाध्यक्ष)राजेश जी भटेवरा (कल्याणपुरा मण्डल अध्यक्ष)

विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प
सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने कहा कि शंकर हटिला जैसे अनुभवी जमीन से जुड़े नेता के आने से भाजपा संगठन को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं,हटिला ने कहा कि वे भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र के विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को देखते हुए इस ‘राष्ट्रभक्त परिवार’ में शामिल हुए हैं। “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि एक विचार है। आज हर वर्ग के लोग विकास की इस मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं।” – भाजपा नेतृत्व
संगठन में उत्साह की लहर
कल्याणपुरा मण्डल अध्यक्ष राजेश भटेवरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हटिला के भाजपा में आने से आगामी चुनावों में क्षेत्र में भाजपा की पकड़ और अधिक सशक्त होगी।