Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आज़ाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का...

चंद्रशेखर आज़ाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन पुलिस मूकदर्शक बनी रही और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर दिया ।।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा में आज ब्लॉक युवक कांग्रेस द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विनय वसुनिया के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा के नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण मंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को बताया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह केवल एक व्यक्ति या पद का अपमान नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और प्रदेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

ब्लॉक अध्यक्ष विनय वसुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रदेश की जनता की आवाज़ होते हैं। उनका अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अहंकार में चूर होकर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे युवक कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में भारी आक्रोश देखा गया।

“नेता प्रतिपक्ष का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “आदिवासी समाज का अपमान बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को जिला और प्रदेश स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। युवक कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन जनसम्मान और आदिवासी अस्मिता पर किसी भी प्रकार का आघात स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!