झाबुआ डेस्क
—————-
झाबुआ। जिला शिवपुरी तहसील करेरा के अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़ें घर से न्यायालय जाते समय गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता जबलपुर के आव्हान पर आज दिनांक 16 फरवरी सोमवार को पूरे मध्य प्रदेश राज्य के अधिवक्ता न्यायालय कार्य से विरत रहकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे इस संबंध में अधिवक्ता संघ झाबुआ द्वारा न्यायालय में न्यायालय कार्य से विरत रहनें का निर्णय लिया गया हैं, अधिवक्ता संघ द्वारा लिये गयें निर्णय के अनुसार आज सोमवार को झाबुआ न्यायालय में अधिवक्ता द्वारा न्यायालय कार्य से विरत रहकर न्यायालय में उपस्थित नहीं होंगे, एवं अधिवक्ता संघ झाबुआ द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर 07 दिवस के भीतर एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किये जाने पर विरोध स्वरूप पूरे मध्य प्रदेश के अधिवक्ता द्वारा भोपाल में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री निवास पर घेराव कर आंदोलन किया जा रहा हैं।