अभिषेक गुप्ता आजाद नगर भाबरा संवाददाता
चंद्रशेखर आज़ाद नगर – चंद्रशेखर आजाद नगर व बरझर मंडल में निवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा व लालसिंह चौहान का संयुक्त रूप से स्वागत व अभिनन्दन भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ,जनपद अध्यक्ष जगदीश गाणावा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष व मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर के नेतृत्व व आतिथ्य में किया गया l दोनों मंडल अध्यक्ष का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों व सरपंच साथियों के साथ जनपद सदस्य व पार्षदों ने भव्य रूप में किया व संगठन का आभार माना l

इस अवसर पर 27 फरवरी को आयोजित होने वाले आजाद जी के बलिदान दिवस एवं 11 फरवरी, पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती ,को समर्पण दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल चंद्रशेखर आजाद नगर व बरझर मंडल की संयुक्त कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष (मकु) परवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उक्त दोनों आयोजनों के लिए दिशा निर्देश देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने आजाद जी के बलिदान दिवस व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जिसे हम समर्पण दिवस के रूप में मनाते है इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए इन्हे प्रेरणास्रोत बताया। जिला अध्यक्ष ने दोनों मंडलो की तारीफ़ करते हुए जिले सर्वश्रेष्ठ मंडल बताए l इस अवसर पर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने भी सम्बोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर हमेशा की तरह पुरे जिले में संगठन की दृष्टि से दोनों मंडल निरंतर अव्वल बनाए रखते हुए सांगठनात्मक कार्यो को प्रार्थमिकता से तन मन धन से पूर्ण करने की बात कही l बैठक में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।