HomeUncategorizedझाबुआ पुलिस की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारीयां पूर्ण

झाबुआ पुलिस की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारीयां पूर्ण

आगामी त्योहारों व कानून व्यवस्था की ड्यूटियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता के निर्देशन पर मॉक ड्रिल, बलवा परेड का आयोजन पुलिस लाईन झाबुआ में स्थित परेड ग्राउण्ड में किया गया। अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण का संचालन किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण का निरीक्षण भी किया गया।पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आगामी त्योहारों व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की चुनौतियों, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह मॉक ड्रिल आयोजित की है। पुलिस टीम को बताया कि अपनी राइट ड्रिल की पूरी सामग्री के साथ हमेशा तैयार रहे एवं निर्देशित किया गया कि आपातकालीन परिस्थियों में जहां भी जाना पड़े हमेशा सतर्क रहकर एक साथ रहे। पुलिस सुरक्षित रहेगी तभी आम जनता की मदद कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!