Homeधारसरदारपुरराष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद का पहला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न  आदिवासी...

राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद का पहला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न  आदिवासी समाज की प्रतिभाओं व पत्रकारो का किया सम्मान  

सरदारपुर राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद द्वारा छावनेशवर महादेव मंदिर सभागृह सरदारपुर में आदिवासी समाज की प्रतिभाओं व पत्रकार सम्मान समारोह का पहला आयोजन किया कार्यक्रम में सर्व प्रथम क्रान्तिकारी टंटियां भील के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में अध्यक्षता विधायक प्रताप ग्रेवाल, विशेष अतिथि रोमा मंडलोई, अतिथि जिला जनपद सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, एडवोकेट धर्मेन्द्र मण्डलोई, भाजन गायक कालुराम बामनिया, आदिवासी गुरु रामसिंह डामोर, परिषद के संरक्षक भारत सिंह खराड़ी, उपाध्यक्ष मयाराम मेडा आदि! मंच पर उपस्थित थे ।

जिस के बाद वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये एव प्रतीभाओ को बिरसा मुंडा, पुंजा भील ,टटिया भील के चित्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये भजन गायक अर्जन मुनिया , भजन गायका दुर्गा गामड़, पत्रकार अर्जुन मावी, फुटबाल खिलाड़ी चंचल खराड़ी, सहित पत्रकारो का सम्मान किया । जिस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा आदिवासी समाज के लिए राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद ने बहुत अच्छा कदम रखा है जो समाज कि प्रतिभाओ का मान सम्मान किया जिसे आदिवासी समाज में बहुत अच्छा संदेश जाएगा।

साथ ही डिजे दारु,देहेज बंद करना साहीय इसे आदिवासी समाज दिन प्रतिदिन फिजुल के खर्च से कर्ज में डूबे जा रहें हैं इस लिए डिजे दारु बंद होना साहिय व आदिवासी समाज में मोत के तीसरे के दिन दारू कि धार डालते इन्हें भी बंद कर दुध कि धार डालो एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोमा मंडलोई ने बताया कि आदिवासी समाज दिन प्रतिदिन कड़ी मेहनत करने वाली समाज है सरकार द्वारा लोन लेकर छोटा छोटा बिजनेस चालु करो व अपना स्वयं का बिजनेस होना साहिय ताकि अपनी समाज उभर कर आगे आये। एवं सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। तथा स्वागत भाषण राष्ट्रीय आदिवासी कल्याण परिषद के अध्यक्ष बालुसिंह बारिया ने किया व संचालन प्रकार पटेल ने किया आभार जिवन गिरवाल ने किया माना।कार्यक्रम में भारत सिंगार, बलराम मकवाना,दुलेसिह डिन्डोड् कैलाश भुरिया,भारत भावी, राजेश गुड़िया, अनिल खराड़ी,सबु कटारा अकराम भुरिया,सरपंच , पार्षद, तड़वी पटेल, जनपद सदस्य, सहित सेकडो समाज उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!