Homeझाबुआ1008 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बैनर पोस्टर विमोचित  विविध संगठनों...

1008 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बैनर पोस्टर विमोचित  विविध संगठनों – संस्थाओं से जुड़े रामभक्तों ने राजवाड़ा पर किया विमोचन

 झाबुआ। मंगलवार 30 दिसंबर को आयोजित 1008 सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजन को लेकर सोमवार को राजवाड़ा चौक पर बैनर – पोस्टर और पत्रक का विमोचन किया गया। प्रातः 11 बजे किए गए इस विमोचन में झाबुआ नगर के विभिन्न सामाजिक – धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोग राजवाड़ा पर एकत्रित हुए और भगवान श्रीराम , कष्टभंजन देव बाबा हनुमान जी महाराज, वन्देमातरम और भारत माता की जयघोष के साथ विमोचन किया गया। गौरतलब है उक्त विमोचन पश्चात श्री हनुमान चालीसा पाठ मंडली समिति और रामभक्त अब नगर के विभिन्न भागो में आयोजन को लेकर सम्पर्क हेतु निकलेंगे।

इस आयोजन की विशेष बात यह की 1008 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने वाले समस्त रामभक्तो से आह्वान किया जा रहा है की वे अपनी या अपने परिजनों के किसी भी तरह के कष्टों को पर्ची पर लिखकर लाए और आयोजन स्थल पर बाबा कष्टभंजन देव के श्री चरणों में रखें। ऐसी सारी पर्चीयां गुजरात स्थित सालंगपुर धाम में हनुमान जी महाराज के परम भक्त स्वामी श्री हरिप्रकाश दास जी महाराज स्वयं बाबा कष्टभंजन देव के श्री चरणों में रखकर उनसे झाबुआवासियों के कष्ट हरने की विशेष प्रार्थना करेंगे।

उक्त विमोचन कार्यक्रम में विनोद जायसवाल, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, के के त्रिवेदी, जयेंन्द्र बैरागी, डॉ नीरजसिंह राठौर, सुभाष गिड़वानी, सूर्या कांठी, आशीष चतुर्वेदी, घनश्याम भाटी, जितेंद्र शाह, भूपेश सिंगोड़, मनोज अरोरा, श्रीमती शीतल जादौन , श्रीमती भारती राठौर, श्रीमती नीतू सिकरवार, सुश्री भूमिका राठौर , श्रीमती इंदुबाला राठौर सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!