सुनील तोमर आलीराजपुर
जिला मुख्यालय पर व चंद्रशेखर आजादनगर क्षेत्र मे हाट बाजार मै एकत्रित ग्रामीण जनो मे य़ातायात के नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने व सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को समझाने हेतु विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से आमजन को स्थानीय भाषा व लोकगीत व नृत्य / नाटक के माध्यम से सड़को पर सुगम आवागमन व सुरक्षीत वाहन चलाने के गुर सिखाये गये साथ ही पुलिस को “चालान नही हेलमेट चाहिए” अभियान के तहत आमजन को देपहिया वाहन चालन के समय सदैव हैलमेट पहनने के लिये प्रेरित किया गया

व शासन की महत्वपुर्ण हिट एण्ड रन पिडीत प्रतिकार योजना के बारे मे भी नुक्कड़ नृत्य के माध्यम से आमजन को अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त एक और विशेष राहवीर योजना के बारे मै भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को बताया गया की किसी भी सड़क दुर्घटना के घटित होने पर आमतौर पर लोग दुर्घटना मै घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय घटना का विडीयो बनाने मे व्यस्त हो जाते है और पिडीत को तत्काल चिकित्सीय सुविधा नही मिल पाती है
इस राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना मै घायलों को गोल्डन ओवर मे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने व उस दौरान उनकी जान बचाने वाले व्यक्ति को राहवीर योजना के तहत 25000/- रुपये व प्रशस्ती पत्र के माध्यम से सम्मानीत किये जाने के बारे मे भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक किया गया उक्त कार्यक्रम मै पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिह, अति पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, SDOP अश्वीनी कुमार, आरआई इनोद रंधावा , यातायात प्रभारी सुबेदार अर्जुनसिह वास्केल, यातायात स्टाफ, व कोतवाली स्टाफ मौजुद रहे।