झाबुआ डेस्क
झाबुआ विगत दिवस म0प्र0शासन के मंत्री विजय शाह द्वारा रतलाम में बैठक के दौरान महिलाओं के लाडली बहनों के लिए दी गई धमकी के खिलाफ झाबुआ जिले की महिलाओं में भारी आक्रोश है । उक्त जानकारी देते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता महोनिया ने बताया कि भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह को सत्ता का घमंड हो गया है वह खुद डरा धमका कर अपना एवं अपने मुख्यमंत्री का सम्मान करना चाहते है। जिस तरह रतलाम में प्रभारी मंत्री ने महिलाओं का अपमान किया साथ ही एक कर्मचारी को भी बैठक से बहार निकाल दिया गया जोकि न्यायाचित नहीं है मंत्री को कोई अधिकार नहीं है कि वह महिलाओं को एवं शासकीय कर्मचारी का अपमान करें।
इसके विरोध में तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया तथा मंत्री जी का पुताला भी फंुका गया।ज्ञापन देने के पूर्व अंबेडकर पार्क से कलेक्टोरेट तक कांग्रेस पार्टी के झण्डे एवं मंत्री के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली निकाली जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सदस्य मीनाकुवंर राठौर पारा ने आगे बताया कि विगत दिवस मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह प्रभारी मंत्री रतलाम एवं म0प्र0शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा लाडली बहनों की दी जाने वाली राशि के सबंध में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं करने पर जांच करने तथा महिलाओं को दी जाने वाली राशि बन्द करने की धमकी दी जा रही है, साथ ही अधिकारीयों की बैठक में कर्मचारीयों का अपमान कर बहार भी निकाल दिया गया है जो कि एक मंत्री के व्यवहार के अनुरूप नहीं है।विजय शाह का लाडली बहना को धमकाने वाला बयान भाजपा की सोची समझी रणनीति है।

चुनावी लाभ लेने के लिए पंजीयन कर दिया चुनाव के बाद आज तक नवीन पंजीयन नहीं किये जा रहे हे।महिलाओं को पात्रता के नाम पर जांच की जाएगी राशि नहीं बढाई जावेगी इस तरह की टिप्पणी करना न केवल महिलाओं का अपमान है बल्कि यह लोकतंत्र के सिद्वान्तों के भी विपरीत है। लाडली बहना को दी जाने वाली राशि उनका संवैधानिक हित लाभ है ना कि किसी पार्टी का नीजि अहसान नहीं है। जनता की गाडी कमाई से जो टेक्स रूप में ली जा रही है उससे यह राशि बांटी जा रही है। मुख्यमंत्री अथवा विजय शाह मंत्री अपने नीजि रूप से नहीं दी जा रही है।

शहर उपाध्यक्ष श्रीमति गौरी कटारा ने आक्रोश व्यक्त कर बताया कि मंत्री विजय शाह द्वारा पूर्व में भी महिलाओं के बारे में अपमानित बयान देने के कारण मंत्री पद से त्यागपत्र देना पडा था तथा इनके द्वारा पूर्व में एक सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में भी गलत बयान दिया था, यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नि के बारे में भी गलत बयान दिया कुल मिलाकर ये महिलाओं के बारे में अन्तर्गल बयान जानबुझ कर देते है।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष शीला भूरिया , पार्षद मालू डोडियार ,शीला मकवाना,शायरा बानों सुनीता अलावा रेख हटिला, क्लेमेन्सी डोडीयार , रजनी चैहान,जोताबेन संगीता, ललीता जमना,कर्मा शम्भु सन्ता ,वसनी,अंजु , सुकमा,झुमाबाई,लीजू,पारी मनीषा सुषमा,हज्जा, रीना पायल संतोषी रामली सहित अनेक महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित थी तथा उन्होने राज्यपाल से मांग की है स्वयं संज्ञान लेते हुए विजय शाह मंत्री को महिलाओं का अपमान करने एवं कर्मचारीयों के साथ रतलाम में दुव्यवहार करने के कारण तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें।