झाबुआ डेस्क —
आरोपी ने आवेदक शांतिलाल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को खत्म करने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की थी।
पीड़ित द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की गई, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। तय राशि में से 14,500 रुपये लेते ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद विभाग में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।