सुनील तोमर आलीराजपुर
आलीराजपुर:- ग्राम चिखोड़ा के गरीब परिवार में जन्मे युवा आईकोंन बसंत पिता वालसिंह तोमर का टेरिटोरियल आर्मी में रायफलमैन के नियमित पद पर चयन हुआ हैं,उनके द्वारा जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट सेंटर जबलपुर से 9 माह की सफलता पूर्वक ट्रेनिंग प्राप्त कर आलीराजपुर में आगमन होने पर स्थानीय टंट्या मामा चौराहे पर पहुंचने पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी,अजाक्स एवं आकास, जयस एवं आदिवासी एकता परिषद के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

जननायक शिरोमणि क्रान्तिसूर्य टंट्या मामा गाता पर माल्यार्पण के बाद खुली जिप्सी में रैली के रूप में वाहनों के काफिले के साथ ग्रह गांव चिखोड़ा पहुँचे,वहाँ पर गांव की सीमा पर ग्रामवासियों के द्वारा ढ़ोल – ढमाको के साथ मंगल तिलक, आरती उतर कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।

स्वागत एवं सम्मान समारोह में अजाक्स जिलाध्यक्ष रतनसिंह रावत,आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,आकास जिला उपाध्यक्ष बहादूरसिंह रावत, जयस के सक्रिय सदस्य विक्रमसिंह बामनिया,आकास के सक्रिय सदस्य गुलाबी तोमर,अमिता तोमर,चमक सिंह कनेश, झेतरसिंह तोमर, इन्दरसिंह तोमर आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतुल तोमर,रामसिंह तोमर,रसूल तोमर,ढेडू तोमर,वरसान कनेश,राधू तोमर,अमरसिंह तोमर,नेता कनेश, मुकेश तोमर,शंकर तोमर सहित परिजनों एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।