Homeझाबुआपेटलावदसाध्वी श्री आदि ठाणा चार का हुआ मोहनखेड़ा म्यूजियम की और हुआ...

साध्वी श्री आदि ठाणा चार का हुआ मोहनखेड़ा म्यूजियम की और हुआ उग्र विहार तीन दिवसीय अट्ठम् तप (तेले) महोत्सव में करेगे निश्रा प्रदान

झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-

परम् पुज्य पुण्य सम्राट के पट्ठधर वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा साहब एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहबकी आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री स्नेहलता श्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या साध्वीश्री तत्त्वलता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा चार की पावन निश्रा में जिनालय का ध्वजारोहण का आयोजन सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् विहार के दौरान सारंगी जिनालय का उत्थापन करने के पश्चात उग्र विहार कर करवड़,पेटलावद,रायपुरिया श्री संघों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ते हुए। झकनावदा की और विहार के दौरान बोलासा स्थिरता कर शनिवार को झकनावदा में प्रातः आठ बजे साध्वी श्री जी आदि ठाणा चार का मंगल प्रवेश हुआ। रविवार को झकनावदा से मोहनखेड़ा श्री राज राजेंद्र जयंतसेन म्यूजियम की और विहार किया। विहार के दौरान साध्वी श्री तत्त्वलता श्रीजी महाराज साहब ने अखिल भारतीय श्री राज राजेंद्र नवयुवक परिषद के प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमट झकनावदा को धर्म चर्चा में जानकारी देते हुए बताया की हमारा सोमवार को राजगढ़ में मंगल प्रवेश होगा। बाद आठ से दस तारीख़ तक हमारी राजगढ़ में स्थिरता रहेगी । बाद दिनांक ११ से १६ तारीख़ तक हमारी मोहनखेड़ा महातीर्थ में श्री राज राजेंद्र जयंत सेन म्यूजियम में स्थिरता रहेगी। जिसमें १३ से १५ तारीख़ को शंखेश्वर पार्श्वनाथ के सामूहिक अट्ठम तप (तेले) का आयोजन आयोजित किया जाएगा । जहाँ शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के जीवन,जन्म और दीक्षा कल्याणक महोत्सव का भव्यति भव्य आयोजित किया जा रहा है।जिसमे संगीतकार और विधिकारक की उपस्थिति में यह आयोजन सानंद संपन्न होगा। आयोजन में श्री राज राजेंद्र जैन श्वेताम्बर तीर्थ दर्शन प.चे.ट्रस्ट,राज राजेंद्र जयंतसेन म्यूजियम मोहनखेड़ा तीर्थ एंव अखिल भारतीय श्री राज राजेंद्र नवयुवक ,तरुण परिषद एंव महिला परिषद ने समस्त गुरु भक्तों से इस अट्ठम महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है । आयोजन की अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर 9826098512 पर संपर्क कर सकते है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!