Homeझाबुआपेटलावद"हम सभी को संविधान का आदर करना चाहिए" श्री झाला 

“हम सभी को संविधान का आदर करना चाहिए” श्री झाला 

रिपोर्टर सुनील खोड़े 

पेटलावद।शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ व स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस व गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस प्राचार्य डॉक्टर कपिल बाफना के मार्गदर्शन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉक्टर लोकेंद्र सिंह झाला ने कहा कि आज का दिन बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है उनके द्वारा निर्मित संविधान आज के दिन 26 नवंबर 1950 को पूर्ण हुआ था हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है हम सभी को संविधान का आदर करना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर कांतु डामोर ने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर कहा कि आप सिखों के नवे गुरु थे आपने धर्म, मानवी मूल्यों आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान कर दिया भारतीय इतिहास में आज का दिन शहिदी के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रोफेसर मगन सिंह मसानीया ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा डॉक्टर कैलाश मैणा ने क्विज व स्लोगन प्रतियोगिता करवाई जिसमें प्रथम भारत गामड़ द्वितीय कुमारी रहीमी लोधी व तृतीय स्थान पर आशा पवार रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन व आभार भारतीय ग्यान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर मीनल मोहनिया ने किया इस अवसर पर प्रोफेसर सूरज सोलंकी प्रोफेसर प्रतिभा राठौड़ डॉ नेहा रघुवंशी श्रीमती गंगा डामोर श्री चैन सिंह कोरट श्री विजय वास्केल श्री मुकेश कटारा श्री साजन भाबर सहित महाविद्यालय का संपूर्ण स्टॉप उपस्थिति रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!