Homeअलीराजपुरसैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ यादव व आलिराजपुर कलेक्टर को...

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ यादव व आलिराजपुर कलेक्टर को लिखा पत्र, जोबट के कंदा गांव के स्कूल मे विद्यार्थियो के साथ जातिगत भेदभाव पर जताया गहरा आक्रोश। जिन शिक्षकों पर देश के बच्चों को एकता का पाठ पढ़ाकर उनको देश भक्ति और भाई चारा सिखाने का दायित्व है वो ही गांवों में स्कूल में स्वयं ही जातीय भेदभाव कर रहे है ।कितना निंदनीय अपराध किया है ।।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

`आलीराजपुर`। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव व कलेक्टर निता माथुर को एक पत्र लिखकर कर गहरा आक्रोश व्यक्त कर अवगत करवाया कि अलीराजपुर की जोबट तहसील के ग्राम कंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम बच्चों के साथ जातिगत आधार पर अलग-अलग बैठाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल संवैधानिक मूल्यों का अपमान है, बल्कि सामाजिक समरसता, शिक्षा के अधिकार तथा बच्चों की मनोवैज्ञानिक सुरक्षा पर गंभीर आघात पहुँचाता है। विद्यालय परिसर से प्राप्त तस्वीरें एवं प्रत्यक्षदर्शी जानकारी यह स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि कुछ शिक्षकों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जातिगत भेदभाव की दीवार खड़ी की जा रही है, जिससे बच्चों के मन में हीनभावना तथा सामाजिक विभाजन किया जा रहा है। ग्राम कंदा के प्राथमिक विद्यालय में हुए जातिगत भेदभाव के मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराया जाकर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर विधि अनुसार कठोर विभागीय एवं दंडात्मक कार्यवाही करते हुए विद्यालय में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष निर्देश, जागरूकता एवं निगरानी की व्यवस्था किया जाए । भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक रूप से शर्मनाक घटनाएँ न हों, इसके लिए कड़े एवं प्रभावी निर्देश के आदेश जारी करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!