दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
थाना चांदपुर आज दिनांक 31.10.2025 को समय 8:00 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में थाना चांदपुर मे रन फॉर यूनिटी’ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।
यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करने के लिए किया जाता है, स्कूल के बच्चे व जन सामान्य को समझाइश दिया गया है तथा राष्ट्रीय एकता व अखंडता कि शपथ दिलाई गई।
थाना परिसर से मैराथन दौड़ कराई गई है जिसमें बालक बालिकाओं को प्रथक प्रथक प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार दिया गया बाद फल फ्रूट वितरित किए गए हैं बाद थाना परिसर में वृक्षारोपण कराया गया संख्या करीब 90 से 100 रही।
पूरे देश में जिस प्रकार इस पर्व का आयोजन हो रहा है वो देश और राज्यों में एक अद्भुत अविस्मरणीय पल है अलीराजपुर जिले में जिस प्रकार हर थाने और चौकियों पर मैराथन दौड़ का आयोजन हो रहा है जिससे पूरे अलीराजपुर जिले में देश की एकता और अखंडता को बल मिलेगा।