Homeअलीराजपुरहत्या के प्रयास के आरोपी 24 घंटे में गुजरात से गिरफ्तार: आज़ाद...

हत्या के प्रयास के आरोपी 24 घंटे में गुजरात से गिरफ्तार: आज़ाद नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई!

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर। चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो फरार आरोपियों को घटना के केवल 24 घंटों के भीतर गुजरात से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह त्वरित कार्रवाई उस मामले में की गई, जिसमें जमीन विवाद को लेकर तीर-कमान और गोफन (गुलेल) से प्राणघातक हमला किया गया था।

थाना चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1)296, 115(2), 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह पूरा मामला ग्राम रिंगोल मालमसूरी फलिया का है। घायल अजित पिता गोपाल बामनिया (उम्र 27 वर्ष) निवासी रिंगोल, अपने भाई संजय बामनिया की जमीन को खेड़ने से रोकने के लिए मौके पर गया था। इसी दौरान, आरोपी भाईचंद पिता खारतिया ने जान से मारने की नियत से तीर-कमान निकालकर अजित बामनिया पर हमला किया। तीर अजित के पेट के नाभि के दाहिने तरफ लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद दूसरा आरोपी प्रताप पिता भाईचंद ने गोफन से पत्थर मारा, जो बीच-बचाव करने आए गोपाल पिता केशवा बामनिया के दाहिने हाथ की कोहनी में लगा।

घटना की सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी शिवराम तरोले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिना देर किए फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी सहायता और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया और उन्हें गुजरात से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थाना चंद्रशेखर आज़ाद नगर में अपराध पंजीबद्ध करने के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अब पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में निरीक्षक शिवराम तरोले उप निरीक्षक तोमर सउनि लक्ष्मण चौहान प्रधान आरक्षक मिरला डुडवा आरक्षक दिनेश, आरक्षक सयाराम राना आरक्षक रिंकू सिंह का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!