दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा जिले में लगातार बारिश होने के कारण नदी नाले और क्षेत्र के सभी तालाब क्षमता अनुसार पूर्ण रूप से भर चुके है और लगातार बारिश से उनके जल संग्रहण की क्षमता खत्म होकर उफान मार रही है और लगातार भारी बारिश के कारण चंद्रशेखर आजाद नगर राजस्व क्षेत्र के ग्राम एरन का सबसे पुराना बड़ा तालाब एक दिन पूर्व उसकी पाल के नीचे की मिट्टी बारिश में बहने लग गई थी

और उसके अंदर से पानी निकलना शुरू हो चुका था आसपास के निवासियों ने ट्रैक्टरों से मिट्टी पानी रोकने डाली थी लेकिन रात भर पुनः पानी गिरने से सारी मिट्टी रात में ही ढह गई और दूसरी और पाल की मिट्टी भी बह गई

जिससे तालाब के फूटने का डर आसपास के ग्रामीणों में फैल गया और कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वॉयस ऑफ झाबुआ के प्रतिनिधि को सूचना दी जिसके बाद जिला कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को तालाब की पाल के निचले स्तर से पानी बहने का वीडियो भेज मोबाइल से सूचना दी गई।

जिसके बाद जिला कलेक्टर बेडेकर ने इस बात की गंभीरता से लेकर स्थानीय तहसीदार जितेंद्र तोमर को सूचना दी और अलीराजपुर जिले से भी तत्काल अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजी जिन्होंने तालाब की वास्तु स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और उसके बाद जेसीबी मशीन से पहले तालाब के जल स्तर को अवर फ्लो निकाशी की जगह को गहरा कर पानी को निकालकर कम किया गया

जिसके बाद दो घंटे तक मिट्टी डालने के बाद तालाब की पाल की मिट्टी धसने वाली जगह को पूर्ण रूप से भरकर उसको सुधारा गया। पूर्ण रूप से आश्वस्त होने के बाद टीम ने जिला कलेक्टर को अवगत करवाया और उसके बाद टीम मौके से रवाना हुई।

अगर यह तालाब फूटता तो ग्राम एरन के अलावा ग्राम पूनियावाट और आमखुट ग्राम के कई मकान और लोग तथा उनकी फ़सले चपेट में आ जाती और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।

जिसे जिला कलेक्टर की सजगता से तालाब की पाल को पुनः दुरुस्त करने और तालाब टूटने के संकट को दूर होते देख ग्राम एरन पुनियावाट और आमखुट के ग्रामीणों ने मौके पर जिला कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर का आभार माना।

इस काम में मौके आलीराजपुर से इंजीनियर और ग्राम छौटा भावटा सरपंच प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र और पूर्व सरपंच नगरसिंह बामनिया मौजूद थे ।