Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में देश के प्रधानमंत्री की मन की बात...

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में देश के प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में आज 31 अगस्त 2025 रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी मोदी की मन की बात का कार्यक्रम जनपद क्षेत्र के दोनों मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनना हैं और कार्यक्रम के फोटो संगठन ऐप पर अपलोड कर अपने अपने मंडल के बूथों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करने का आग्रह भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा किया गया था l

मन की बात कार्यक्रम सुनने की रूपरेखा बनाकर जवाबदेही तय करते हुए मंडल स्तर से प्रत्येक कार्यकर्ता को न्यूनतम दो व अधिकतम पांच पांच बूथों का दायित्व प्रभारी माधोसिंह डावर व आजाद नगर मण्डल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा व बरझर मंडल अध्यक्ष लालसिंह भाई द्वारा दिया गया था l

संगठन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता से करते हुए दोनों मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शत प्रतिशत बूथों पर इस कार्यक्रम को सुना व देखते हुए संगठन एप पर मोबाइल द्वारा रिपोर्टिंग की गई l

जिला अध्यक्ष संतोष (मकू) परवाल ने दोनों मंडल में लगातार प्रति माह मन की बात के कार्यक्रम की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग के लिए मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई व धन्यवाद प्रेषित किया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!