रिंगनोद:- (योगेश गवरी) नगर रिंगनोद में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती व अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गये प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए गये कार्यकर्ता द्वारा किए गए इस कार्य के लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, भाजपा नेता मदन जी चोएल, ज्वाला सोलंकी, विजय पाटीदार, सुनील मेहता, कमलेश निनामा विजय इमलीवाला, नारायण पाटीदार उप सरपंच बिछिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुन्ना खराड़ी आदि प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा उक्त जानकारी युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राहुल ठाकुर द्वारा दी गई