सुनिल डामर बामनिया
नगर में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कांवड़ यात्री बामनिया से प्रातः 7 बजे डेमो ट्रेन से भैरोंगढ़ माही नदी का जल भरने पहुंचे।नगर से लगभग 10 कि.मी.दूर स्थित भैरोंगढ़ माही नदी के तट से कावड़ में जल भरकर डीजे के साथ भोले के भक्तिमय गीतों के साथ झूमते हुए पद यात्रा आरंभ हुई। कांवड़ यात्रा भैरोंगढ़ से सेमलिया,नारेला होते हुए बामनिया पहुंची। कावड़ यात्रा का जगह-जगह अल्पाहार के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

यात्रा में युवा भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।वहीं महिलाएं भजन कीर्तन गाते हुए चल रही थी। यात्रा में युवा महादेव मित्र मंडल द्वारा शिवलिंग की सवारी भी साथ में निकाली गई।यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अमरगढ़ रोड स्थित श्री राम मंदिर पर शिवलिंग पर जलाअभिषेक के पश्चात समापन हुआ।सावन माह के अंतिम सोमवार को हर वर्ष नगरवासियों द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जाता है।

जिसमें बड़ी संख्या में उत्साह उमंग के साथ श्रद्धालु शामिल होते हैं।इस वर्ष भी करीब 1000 से अधिक श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए।सुरक्षा की दृष्टि से बामनिया चौकी प्रभारी संजय बघेल और पुलिस स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।