दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
विधानसभा सत्र के छठवें दिन प्रतिपक्ष नेता श्री उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने सरकार की जनविरोधी नीतियों और विशेष रूप से आदिवासियों की ज़मीनों के पट्टे छीने जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के भीतर और बाहर आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की।

जोबट से विधायक श्री सेना महेश पटेल ने कहा:
“सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पने की साज़िश कर रही है। यह केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, अधिकार और पूर्वजों की धरोहर से जुड़ा सवाल है। जब तक आदिवासियों को उनका हक़ नहीं मिलता, हम विधानसभा में और सड़कों पर संघर्ष जारी रखेंगे।”
प्रतिपक्ष नेता श्री उमंग सिंघार ने कहा:
“सरकार संविधान विरोधी फैसले लेकर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर हमला कर रही है। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।” कांग्रेस विधायकों ने स्पष्ट कहा कि यह लड़ाई केवल आज की नहीं है।
जब तक आदिवासी समाज को उसका न्यायसंगत अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है — और यह लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ी जाएगी।