Homeअलीराजपुरथाना जोबट पुलिस को लूट के दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे...

थाना जोबट पुलिस को लूट के दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता।  एक गिरफ्तार आरोपी पूर्व की 2 लूट की वारदातों में फरार होकर 7000 रूपए का ईनामी बदमाश है ।  घटना के 72 घण्टो के अंदर लूट का किया पदार्फाश।  आरोपीयों से लूट का मश्रुका नगदी तथा घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, जिला अलीराजपुर के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी जोबट श्री रविन्द्रसिंह राठी के नेतृत्व में लूट डकेती जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 04.06.2025 को मिनी फाईनेन्स कर्मचारी के साथ हुई लूट के आरोपीयों को 72 घण्टो के अन्दर ही गिरफ्तार कर लूट का माल एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन को बरामद करने मे सफलता मिली है।

कार्यवाही का विवरण:-घटना दिनांक 04.06.2025 को अज्ञात बदमाशो के द्वारा फरियादी मिनी फायनेन्स के कर्मचारी सुनिल पिता कोदा सिगांड निवासी नहारपुरा, पेटलावद हा.मु. जोबट अपने साथी नारायण के साथ फिल्ड कलेक्शन की राशि 1,19,500 रूपए लेकर ग्राम बलेड़ी तरफ से जोबट आ रहे थे की जोबट-बोरी रोड़, रेल्वे ब्रिज के आगे पंहुचे थे कि एक मोटर सायकल पर आए अज्ञात बदमाशो के द्वारा फरियादी व उसके साथी को रोकर उनके पास से कलेक्शन राशि को लूट लिया, जिनकी सूचना पर थाना जोबट पर अपराध क्र 230/2025 धारा 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशो की पतारसी हेतु थाना प्रभारी जोबट को निर्देशित किया गया था। अज्ञात बदमाशों की पतारसी मे लगी जोबट पुलिस टीम के द्वारा घटना के 72 घण्टो के भीतर लूट की घटना कारित करने वाले बदमाशो का पता लगाकर आरोपीगण 1. नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोलीया बाबदेव फलिया, थाना जोबट एवं 2. तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, ग्राम सियाली, थाना बोरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का मश्रुका एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल को जप्त करने मे सफलता प्राप्‍त की है। गिरफतार आरोपियों से ओर भी घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

पूर्व की घटनाओं में आरोपी नरबत की संलिप्तता:

1. अपराध क्रमांक 494/2024, धारा 309(6) भा.न्या.सं., थाना जोबट – फरार आरोपी, ₹5000 का ईनामी।

2. अपराध क्रमांक 495/2024, धारा 309(4) भा.न्या.सं., थाना जोबट – लूट का अन्य मामला, आरोपी घटना के बाद से फरार, ₹2000 का ईनामी।

3. आरोपीगण ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि लगभग 10-11 दिन पूर्व थाना बोरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बयड़ा में मिनी फाइनेंस के दो कर्मचारियों से ₹56,000 की लूट की थी। संबंधित प्रकरण थाना बोरी में अपराध क्रमांक 84/2025, धारा 304(2) भा.न्या.सं. के तहत पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. नरबत उर्फ नरू पिता कालु मेड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोलीया बाबदेव फलिया, थाना जोबट

2. तोलसिंह उर्फ तोलिया पिता वेस्ता मेड़ा जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी तालाब फलिया, ग्राम सियाली, थाना बोरी

जप्त मश्रुका:-

01. आरोपीयों के कब्जे से लूट के 63 हजार रूपए नगद राशि जप्त किया गया है।

02. आरोपीयों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका:- उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि गोविन्दसिंह कटारे, प्रआर 349 मदन, प्रआर 122 लेखराम, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 488 अमलेश एवं थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह एवं उनकी टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!