कल्याणपुरा
सीएम राइस विद्यालय कल्याणपुरा में प्राचार्य श्री मान ओझा जी के निवेदन पर समर केम्प का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा मण्डल कल्यानपूरा के मण्डल महामंत्री प्रकाश चौहान जी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू रामपाल जी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया समर केम्प कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष सौरभ जी पण्डिया कार्यलय मंत्री केशव जी चौहान भी उपस्थिति रहे उक्त कार्यक्रम की सुरुआत माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्याणपर्ण व पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ओझा जी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय की ही होनहार छात्रा कु धापू मेडा झारखंड में झाबुआ जिले से चयनित उम्मीदवार थी जिन्होंने 4 किलोमीटर दौड़ में राष्ट्रीय लेवल पर जिले के लिए कांस्य पदक जीता महामंत्री प्रकाश चौहान ने अपने उध्बोधन में बचो को कहा खेल के प्रति आपकी लगन व उत्सुकुता बड़ी ही गहरी होनी चाहिए तब जाकर आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहोगे

जब एक प्रतियोगी खिलाड़ी जीतता है तो वो उसके माता पिता के साथ अपने गांव स्कूल जिले व प्रदेश का नाम भी रोशन करता है उध्बोधन के दौरान उपस्थिति सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी गई जिला पंचायत प्रतिनिधि रामपाल जी ने उपस्थिति सभी बचो का मनोबल बढ़ाया व उनको हर सम्भव मद्दत का आश्वासन भी दिया प्राचार्य ओझा जी ने कार्यक्रम का आभार माना।
