Homeअलीराजपुरमकर सक्रांति के शुभ अवसर पर धृति पुलिस परिवार कल्याण समिति एवम्...

मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर धृति पुलिस परिवार कल्याण समिति एवम् दिशा लर्निंग सेंटर अलीराजपुर पुलिस के तत्वाधान में पुलिस परेड मैदान पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया

जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल उप पुलिस अधीक्षक अज़ाक श्री सतीश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री बी एल अटोदे तथा रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा व थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती सोनू सिटोले एवं धृति पुलिस परिवार की महिला सदस्य तथा दिशा लर्निंग सेंटर के बच्चों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया ।

पुलिस परिवार और पुलिस परिवार के बच्चों के लिए यह आयोजन श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतू आयोजित किया गया जिसमें 50 बच्चे और 25-30पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया

▪️ पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों के साथ पतंग व गुल्ली – डंडा का खेल खेला गया। इस अवसर पर पतंगों पर विभिन्न अभियानों के संदेश जैसे- 100 दबाओ पुलिस बुलाओ , साइबर फ़्रॉड से बचने, महिला अपराध से बचने, यातायात सुरक्षा, हेलमेट लगाने इतायडी के विभिन्न निर्देश लिखी हुई है पतंगोंको उड़ाया गया

▪️उपस्थित समस्त सदस्यों को तिल, गुड़ के लड्डू व गजक पापड़ी खिलाई गई

▪️ पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के लिए रस्साकशी का आयोजन भी किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!