रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद। बीते कुछ माह पहले ही अनुविभागीय अधिकारी के रूप में तनुश्री मीणा ने पदभार ग्रहण किया है और पदभार ग्रहण करने के साथ ही पेटलावद में एक बड़ा किसान आंदोलन हुआ था, जहां किसानों का विरोध पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा को झेलना पड़ा था, जिसके बाद लगातार कई मामलों में एसडीएम विवादों ओर सुर्खियों में रही है…

पूर्व में थाना प्रभारी वाल्टर और एसडीएम का विवाद मीडिया की सुर्खियां बना था अब एक बार फिर पेटलावद एसडीएम अपनी कार्यप्रणाली ओर तानाशाह रवैये के चलते सुर्खियों में आई है… अब एसडीएम के अधीनस्थ कर्मचारियों ने ही एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पटवारी संघ द्वारा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार करने तक की चेतावनी दे डाली है….!

मामला इस प्रकार है कि एसडीएम तनुश्री मीणा के द्वारा पेटलावद क्षेत्र के दो पटवारीयो को आज निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम द्वारा पटवारी कमल ठाकुर एवं पंकज पटेल को आबादी सर्वेक्षण के कार्य में कथित रूप से लापरवाही बरतने ने के संबंध में निलंबित किया गया है, जिससे समस्त पटवारीयो में आक्रोश है। समस्त पटवारीयो ने एसडीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए दोनों निलंबित पटवारीयो को बहाल करने की मांग की है, जिसको लेकर पटवारी संघ ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया था

फिर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर दो दिन का समय दिया है, अगर 2 दिन में निलंबित दोनों पटवारीयो को बहाल नहीं किया जाता है तो सभी पटवारी हड़ताल पर चले जाएंगे और समस्त शासकीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे। लगभग आधे घंटे तक सभी पटवारी धरने पर बैठे रहे, जिस पश्चात तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया। हालांकि पटवारीयो से मिलने एसडीएम बाहर नहीं आई जिसे कहीं ना कहीं पटवारीयो में और आक्रोश देखने को मिला।

गौरतलब है कि वर्तमान में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वही लगातार पटवारी अपने कार्य स्थलों पर शासकीय कार्यों में लगे हुए है… ऐसे में एसडीएम द्वारा पटवारीयो के खिलाफ की गई कार्रवाई से जहां पटवारीयो में आक्रोश है तो वहीं पटवारीयो ने शासकीय कार्यों का बहिष्कार करने के चेतावनी दी है ऐसे में कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।