Homeझाबुआसारंगीआदिवासियों पर सारंगी चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी

आदिवासियों पर सारंगी चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी

ग्राम पंचायत मठमठ के अंतर्गत सारंगी रोड़ पर स्थित विवादित जमीन पर मोका मुआयना करने आए तहसीलदार आवेदक व ग्रामीणों से संवाद कर रहें थें। इस बीच ग्राम पंचायत मठमठ के वार्ड क्रमांक 11 के निर्वाचित वार्ड पंच मानसिंह पिता अमरा गरवाल निवासी तिखी द्वारा तहसीलदार महोदय को उक्त जमीन पर आवेदक का 10 वर्षों से शासकीय पट्टा होना बताया ओर यदि आप शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की बात कर रहें हों तों मठमठ पंचायत में शासकीय भूमि पर जिन-जिन का कब्जा हें वहां भी अतिक्रमण हटाया जाए इतना कहते ही तहसीलदार भड़क गया और वार्ड पंच को दारु पिया हुआ कहकर चौकी प्रभारी को इशारा किया

उतने में आदिवासियों के प्रति गलत मानसिकता रखने वाले सारंगी चौकी प्रभारी ब्रिजेन्द्र सिंह ने वार्ड पंच मानसिंह को गर्दन पकड़कर धक्का देकर दुर्व्यवहार किया व दरुआ घोषित कर सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया। झाबुआ एसपी महोदय द्वारा एक तरफ आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास की डोर को मजबूत करने का सफल प्रयास किया जा रहा वहीं एसपी महोदय के कार्यक्षेत्र सारंगी चौकी के प्रभारी द्वारा आम जन के साथ गुंडागर्दी करके उनके अंदर भय पैदा किया जा रहा हैं। आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी घटना को लेकर सोशल मिडिया पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से प्रभारी पर कार्यवाही हेतु अपील की हैं। और चेतावनी भी दी हें की यदि कार्यवाही नहीं की जाती हें तों संगठन जल्द आंदोलन करेंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!