दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में वृहद स्तर पर पालक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में उनके पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों के सम्मान में स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य निलेश शाह द्वारा दिया गया। शाह ने विद्यार्थियों की आगामी वार्षिक परीक्षा को देखते हुए परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए पालकों से सुझाव आमंत्रित किये। पालकों को विद्यालय में अध्यापन को लेकर की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

पिछले वर्ष श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों के पालकों को मंच पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पालकों सहित विद्यार्थियों ने भी अपनी बात रखी। विद्यालय की ओर से शिक्षक रतन सिंह रावत,रितुराज सोनी, शिक्षिका शिवांगीनी गौड़ ने भी पालकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा आराधना व साधना क प्रजापत ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।आभार संस्था शिक्षिका पूजा श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।