दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । इंडेन गैस एजेंसी मेंढा के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को अपने घरों में उपयोग किये जाने वाले गैस चूल्हे व टंकी के उपयोग में रखी जाने वाली सावधानी व सुरक्षा की जानकारी इंडियन गैस की ओर से आएं रिजवान खान एवं मेहबूब खान द्वारा दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को घरों में गैस चूल्हे के उपयोग के दौरान आवश्यक होने पर ही रेगुलेटर चालू रखने तथा गैस टंकी कनेक्शन जोड़ने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।

सभी विद्यार्थियों व स्टाफ से शासन की योजना के लाभ प्राप्त करने के लिये गैस कनेक्शन को ईकेवाईसी करने तथा सुरक्षा मानकों के लिये आपात नंबर 1906 के उपयोग के बारे में बताया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,शाहिद मोहम्मद शेख,रतनसिंह रावत,आनंद ताहेड़,हेमेंद्र गुप्ता,मनोज सोनी,राजकुमार मारू,गिरधारी लाल धाकड़, राधेश्याम बिरला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूल विद्यार्थी उपस्थित थे।