झाबुआ। कलेक्टर महोदया… क्यों ना स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाये… मौसम में बदलाव के साथ साथ सर्द हवाएं भी अब तेज होने लगी है… जिले भर में कई स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक की शालाएं सुबह लगती है… ऐसे में सुबह जल्दी उठ का बच्चों को इस बडती ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना होता है… सर्द हवाएं भी अब चलने लगी है ऐसे में बच्चों को मौसमी बिमारियां भी हो सकती हैकृइस बात को ध्यान रखते हुए बच्चों के स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाये.. महोदया नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के स्कूल के समय में ही परिवर्तन हो जाये तो काफी राहत मिल सकती है। आप ही है जो इस समस्या से निजात दिलवा सकती है… निजी स्कूलों का तो क्या स्कूल संचालकों ने तो शिक्षा के नाम पर दुकानदारी खोल रखी है… उन्हें तो फिस से मतलब है… बच्चों के स्वास्थ्य से उन्हें कोई फर्क नही पडता।