वॉइस ऑफ झाबुआ
नालछा थाने अंतर्गत शराब माफियों द्वारा गांव गांव दुकानों पर अवैध शराब वितरण को लेकर नालछा थाने पर ज्ञापन दिया गया जिसमे नालछा जयस करन सिंगारे के द्वारा बताया गया की लायसेंसी दुकान से प्रति व्यक्ति निम्न मात्रा मे शराब खरीदने व दुकानदारों को बेचना का नियम है लेकिन शराब की दुकानों द्वारा गांव गांव डायरी बनाकर पेटीयों से शराब वितरण की जा रही है और
शराब माफिया पूरी तरह सक्रिय बने हुए हैं। जबकि शासन ने शराब दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया हुआ है लेकिन शराब माफिया अपना कारोबार धड़ल्ले से चला रहें है। आबकारी अमला कार्रवाई की जगह चुप बैठा हुआ है। शासन प्रशासन ने शराब दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए सील की जा चुकी है बावजूद इसके नगर सहित क्षेत्र में बेधड़क शराब माफिया खुलेआम अवैध रुप से शराब बेच रहे हैं जो की शासन के नियम विरुद्ध है…
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज आंदोलन करेगा