रिपोर्टर-सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद ।बीते दिनों हमारे द्वारा प्रमुखता से श्री विश्व मंगल तारखेड़ी धाम क्षेत्र में फैले अतिक्रमण और गंदगी को लेकर खबरें प्रकाशित की गई थी। जिस पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा संज्ञान लिया गया एवं तारखेड़ी धाम क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को तहसीलदार की मौजूदगी में हटाया गया। वही मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर विशेष रूप से अतिक्रमण हटाकर मार्ग का चौड़ीकरण किया गया एवं जिस स्थान पर आने-जाने में पानी के कारण परेशानी आती थी उसे भी सुधारा गया। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद कलेक्टर महोदया।
