Homeअलीराजपुरदीपावली पर्व को लेकर पुलिस और व्यापारियों ने तैयार किया वन-वे प्लान...!!...

दीपावली पर्व को लेकर पुलिस और व्यापारियों ने तैयार किया वन-वे प्लान…!! धनतेरस एवं दीपावली पर शाम से प्रतिबंधित रहेगा दो पहिया वाहन…!!

मनीष अरोडा 

आलीराजपुर :– पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगी। जिसके लिऐ सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स सामान, मोबाइल और दो पहिया, चार पहिया, वाहनो के साथ अन्य सामानों की बिक्री धनतेरस के शुभ मुहूर्त में होगी।त्योहारी सीजन के चलते बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों ने बैठक कर धनतेरस से दिवाली तक नया ट्रैफिक प्लान लागू करने की बात कही। मुख्य बाजार को नो व्हीकल जोन किया जाएगा।बस स्टैंड, एमजी रोड, नीम चोक, पोस्ट ऑफिस, झंडा चोक,रामदेव मंदिर, तक एवं हाटगली से सिनेमा चौराहा तक के हिस्से में सुबह 10 से रात 10 बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। धनतेरस 29 अक्टूबर को है। इस दिन से ही नया यातायात प्लान लागू हो जाएगा। बस स्टैंड चौराहे, एमजी रोड से रामदेव मंदिर एवं हाटगली से सिनेमा चौराहा तक स्टॉपर लगाकर वहां ट्रैफिक जवान तैनात किए जाएंगे जो पूरा ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस को इसलिए बदलना पड़ी व्यवस्था

अमूमन दीपावली से पूर्व खरीदी के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदी के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। सबसे अधिक खरीदी भी इसी दौरान होती है। मुख्य बाजार होने से यहां पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गाड़ियां खड़ी करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर दोपहर 12 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होता है। इसी हिसाब से ट्रैफिक विभाग ने अपना प्लान बनाया है, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

इन मुख्य बिंदुओं पर भी हुई चर्चा

उक्त बैठक में नगर के व्यापारीगणों द्वारा रखी गई बातें एवं सुझाव-

1. एमजी मार्ग पर लगने वाली सब्जी दुकानों को दीपावली तक अन्य जगह शिफ्ट करवाया जाए।

2. बस स्टैंड से रामदेव जी मंदिर तक एवं हाट गली से सिनेमा चौराहा तक चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

3. ठेला गाड़ियों को एमजी मार्ग से हटवाया जाकर मेला ग्राउंड या टंकी ग्राउंड जैसे स्थान निर्धारित कर लगवाया जाए।

4. नगर के सभी बैंकों को गार्ड रखने हेतु अवगत करवाया जाए।

5. धनतेरस एवं दीपावली के दिनों में एमजी मार्ग को वन वे किया जाए।

6. दीपावली के दिन शाम के समय दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

7. दीपावली के चार दिन पूर्व से बाजार में भीड़-भाड़ बड़ जाती हैं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती हैं जिसका कोई रास्ता निकाला जाए।

8. पुराना थाना परिसर की सफाई करवाई जाए।

पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन एवं निर्देश-

1. नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर एमजी मार्ग से सब्जी दुकानों एवं ठेला गाड़ियों को हटवाकर एक निर्धारित स्थान पर लगवाया जाएगा।

2. दीपावली के चार दिन पूर्व से प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बस स्टैंड से रामदेव जी मंदिर तक एवं हाट गली से सिनेमा चौराहा तक चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।

3. पटाखों का भंडारण अपने निवास स्थान/प्रतिष्ठान/रहवासी क्षेत्र में न किया जाए।

4. सभी प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर कैमरे लगाए जाए।

5. सभी व्यापारीगण अपने प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरो में अलार्म सिस्टम लगवाए।

6. धनतेरस एवं दीपावली के दिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:00 तक मुख्य मार्गों पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।

7. सर्राफा व्यापारीगण दीपावली के एक सप्ताह पूर्व से अपने प्रतिष्ठानों पर गार्ड लगवाएं।

धन तेरस से दीपावली तक लागू रहेगा प्लान

नया प्लान धनतेरस से लागू कर दिया जाएगा, जो दीपावली तक लागू रहेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे इमरजेंसी वाहनों को छोड़ कर बाजार में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा,धनतेरस एवं दीपावली पर शाम 6 बजे से दो पहिया वाहन भी बाजार में प्रतिबंधित रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!