रिपोर्टर-सुनील खोड़े
————————————
पेटलावद । वॉइस का झाबुआ द्वारा कल एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें बताया गया था कि विश्व प्रसिद्ध श्री विश्व मंगल तारखेड़ी धाम क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है और अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण भी किया गया है। ऐसी स्थिति में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है

जिस पर आज प्रशासनिक अमला तारखेड़ी पहुंचा है और सफाई अभियान और अतिक्रमण हटाने को लेकर मुहिम चलाने की तैयारी की जा रही है। तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण मुहिम चलाना थी किंतु जेसीबी ना मिलने के कारण अतिक्रमण मुहिम शुरू होने में समय लग रहा है।

फिलहाल मौके से तहसीलदार निकल गए है। जेसीबी आने के कार्यवाई की जाएगी।