दिनांक 12/10/24 को पुलिस लाईन अलीराजपुर में श्री नागरसिंह चौहान , माननीय कैबिनेट मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण विभाग भोपाल मध्यप्रदेश शासन एवं श्री अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर, श्री राजेश व्यास पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर की उपस्थिति में विजयदशमी के शुभ अवसर पर “शस्त्र पूजन” का कार्यक्रम ज़िला पुलिस लाईन अलीराजपुर में किया गया

जिसमें माननीय मंत्री महोदय द्वारा विधिविधान से शस्त्रों का पूजन एवं हवन किया गया ।
माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में पुलिस गार्ड द्वारा हर्षफ़ायर किया गया ।

पूजन पश्चात पुलिस लाइन में एकत्र समस्त वाहनों का पूजन भी किया गया ।

शस्त्र पूजा के दौरान कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर,पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल , एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव, डीएसपी बी एल अटोदे,डीएसपी सतीश द्विवेदी ,रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।