Homeअलीराजपुरक्या अलीराजपुर जिले में भ्रष्टाचारी सेलेब्रिटी बन गए है, पुलिस भी ले...

क्या अलीराजपुर जिले में भ्रष्टाचारी सेलेब्रिटी बन गए है, पुलिस भी ले रही है उनके साथ गर्व से सेल्फी। जिले के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी आरोपी कमल राठौर के साथ दिखी अलीराजपुर जिले की पुलिस  यह रिश्ता क्या कहलाता है क्या जिले की पुलिस अपराधियों संग है 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर 

अलीराजपुर जिले के सबसे बड़े शिक्षा विभाग के घोटाले बाज और भ्रष्टाचारी कमल राठौर जिन्होंने दूसरे अधिकारियों ओर कर्मचारियों के साथ मिलकर जिले के आदिवासी क्षेत्रों के लोगो के शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शासन द्वारा भेजी गई लगभग 28.27 करोड़ रुपयों की राशि का गबन कर जिले की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया जिस जिले की शिक्षा का स्तर पहले ही से ही सबसे निचले पायदान पर है उसको और गर्त में डाल दिया है ।जिले में हुवे इतने बड़े कांड के आरोपी के साथ जिला महिला पुलिस की टीम गरबा पंडालों में साथ साथ फोटो खिंचवा कर जिले भर के आम लोगो और अपराधियों को क्या संदेश दे रही है की हम जिले भर के अपराधियों के साथ है

सोसल मीडिया जेसे ही यह फोटो वायरल हुवा लोग पुलिस के ऊपर तरह तरह के कमेंट कर रहे है जिससे जिले भर की पुलिस का सर शर्म से झुका दिया ।जिला पुलिस अधीक्षक को अपनी पुलिस को निर्देश देने चाहिए की वो अपराधियों और आरोपियों के साथ फोटो ना खिंचवाए जिससे पुलिस की छबि धूमिल ना हो और पुलिस की गरिमा भी बनी रहे आपको बता दे की कट्ठीवाड़ा गबन काड का आरोपी कमल राठौर अभी वर्तमान मे जमानत पर है ओर इसकी जांच एसडीओपी आलीराजपुर कर रहे है मामले मे कमल राठौर धन लक्ष्मी का चढावा चढाकर जेल के बाहर आगया मगर बडा सवाल प्रशासन पर भी लग रहा है की एक ओर जहा जिले के ही उदयगढ के बीईओ कार्यालय मे इससे पहले हूए करीब 16 करोड से अधिक के गबन काड मे वहा का लेखापाल अभी जेल मे है लेकिन यहा कट्ठीवाड़ा बीईओ कार्यालय मे करीब 20 करोड से अधिक के गबन काड का मुख्य आरोपी लेखापाल कमल आज बाहर घूम रहा है पूलिस पर ये बडा सवाल है की कैसे जांच रिपोर्ट को कोर्ट मे पैश किया जिससे कमल राठौर आज पूलिस के साथ रोड पर सार्वजनिक रूप से गरबा पांडाल मे फोटो खिचवा कर सोशल मीडीया पर डाल रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!