HomeUncategorizedगांधी जयंती के शुभ अवसर पर रखी गई विशेष ग्राम सभा

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रखी गई विशेष ग्राम सभा

वॉइस ऑफ झाबुआ

====================================

दीपक चौहान 

भामल – गांधी जयंती के शुभ अवसर पर शासन द्वारा चयनित पंचायत में विशेष ग्राम सभा रखी गई । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों का ही जन्म इसी दिन हुआ था जिसके चलते दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात ग्राम सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं शासन की ओर से निर्धारित जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों

 को वर्तमान में चल रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया जिससे जन सामान्य को सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर उपस्थित सभी आसपास के ग्रामीणों द्वारा अपने वार्ड क्षेत्र में आ रही समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया और जल्द ही उनके समाधान का निवेदन किया ग्राम सभा में जनप्रतिनिधि का दायित्व ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ममता चरपोटा नॉडल अधिकारी पशुचिकित्सक डॉक्टर भूरिया , उपसरपंच राजू डांगी , पूर्व सरपंच भेरूलाल चौहान ,पूर्व उपसरपंच केशव सोलंकी रामसिंह पालरा , सुनील सोलंकी , एवम आदि गणमान्य नागरिको ने उपस्थिति दी । सभा के अंत मे पंचायत द्वारा नाश्ते ओर भोजन की व्यवस्था भी की गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!