मनीष अरोडा
अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की समन्वय बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में कलेक्टर डॉ बेडेकर ने महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित मिशन मत्सल्य , मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल कल्याण योजना , पीएम केयर फोर चिल्ड्रन योजना , चाइल्ड हेल्पलाइन , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,वन स्टॉप सेंटर , तथा श्रम विभाग के द्वारा बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की । इस दौरान उन्होने निर्देशित किया कि मिशन वात्सल्य के अंतर्गत 4 हजार रुपये प्रतिमाह प्राप्त करने वाले 116 हितग्राहि , मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के अंतर्गत 5 हजार प्रतिमाह प्राप्त करने वाले 15 हितग्राहि एवं पीएम केयर के अंतर्गत 4 हजार प्रतिमाह प्राप्त करने वाले 3 हितग्राहियों को जिला मुख्यालय में सम्मेलन आयोजित कर उनकी स्थिति के बारे में जानने का प्रयास करें । उन्होंने बाल श्रम को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास को और अधिक तीव्रता से लागू करने के लिए समिति के सदस्यों से सुझाव लिए एवं उन्हें लागू करने के निर्देश बैठक के दौरान दिए । बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री प्रियांशी भंवर ने बताया कि जिले की 20 ग्राम पंचायतों को बाल हितेषी पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है, जिसमें शाला त्यागी 50 बालक एवं बालिकाओं को चिन्हांकन कर उन्हे कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोडा जाएगा । जिले की 100 आंगनबाड़ियों में बच्चों को आकर्षित करने के लिए खिलौने वितरित किए जाएंगे। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह सोलंकी , जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री अशोक अरोड़ा , श्री महेन्द्र राठौड़ , सभी ब्लॉक के सीडीपीओ , श्रम , आजीविका मिशन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।