झाबुआ बड़ी खबर..
जिले में शराब माफियाओं का बढ़ता आतंक
शराब माफिया के गुर्गों ने किया पत्रकार पर हमला

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
—————————
झाबुआ जिले में शराब माफियाओ के हौसले बुलंद है जिसका जीता जागता नमूना मेघनगर में देखने को मिला जहा ठेकेदार द्वारा बड़ी मात्रा में ठेके की शराब को ग्रामीण इलाकों में खपाया जा रहा था जिसकी सूचना जिला आबकारी अधिकारी को भी दी गई थी मगर जिला आबकारी द्वारा कार्यवाही करने की बजाय मामले को नजर अंदाज कर दिया जिसके बाद पत्रकार दशरथ कट्ठा व साथी द्वारा स्ट्रिंग आपरेशन कर इस मामले का खुलासा करने के लिए कवरेज कर रही थी ताकि नीद में सोया हुआ आबकारी विभाग जागे ओर कार्यवाही करे जिसकी सूचना शराब माफिया को लगी और उसने अपने गुर्गो से पत्रकार पर हमला कर डाला व लाठियों से भींज डाला इस घटनाक्रम में पत्रकार साथियो को चोट आई है जिसकी सूचना मेघनगर थाने पर दी गई व मोके पर रंभापुर चौकी की टीम पहुची ओर डॉक्टरी जांच जारी है शराब माफिया के गुर्गों ने पत्रकार साथियो के मोबाईल भी छिन्न लिए व जान से मारने की साजिश कर डाली , गनीमत यह रही कि गडुली चौराहे पर लोगो के बीच बचाव की वजह से जान बच गई वरना पत्रकार को जान से मार डालते पत्रकार पर हुवे हमले के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार मोके पर पहुचे ओर आरोपियों को गिरफ्तार करने व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।