मनीष अरोडा
अलीराजपुर जिला पंचायत उप निर्वाचन 2024 के तहत मतदान समाप्ति के पश्चात सभी 90 मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री पीजी कॉलेज स्थित सामग्री स्थल पर सुरक्षित ढंग से जमा की । इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने मतदान सामग्री का मिलान कर ईवीएम मशीन को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा किया, तत्पश्चात कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की उपस्थिति में शाम 06ः30 बजे स्ट्रांग रूम को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में सील किया गया । मतदान सामग्री केन्द्र पर अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर , परिवहन नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी श्री सीजी गोस्वामी , खाद्य नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री जीपी अग्रवाल आदि ने सामग्री वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई ।