हेमन्त राठोड़
ग्राम पंचायत करड़ावद के वार्ड क्रमांक 2 में पांच पशुओं एक बछड़े पर मकान की दीवार बारिश की वजह से गिर गई , रात्रि में कई घंटों से हो रही तेज बारिश अब मुसीबत बनती जा रही है ,मकान की दीवार अब दम तोड़ने लगी हे , ग्रामीण जन ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि में वार्ड क्रमांक 2 भेरुजी मंदिर के पास निवासी भरत राठौड़ का मकान क्षतिग्रस्त हुआ एव उन्हें अंदरूनी चोट आई हैं , घर के अन्दर बंधे हुए मवेशियों को भी चोट आई है । ग्रामीण जन की सहायता से तत्काल मवेशियों को बाहर निकाला गया।