Homeझाबुआपेटलावदगुरुकुल अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस... शिक्षक कभी...

गुरुकुल अकादमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस… शिक्षक कभी सामान्य नहीं होते-श्री कृष्णकांत पांडे ने 

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————-

पेटलावद। गुरुकुल अकादमी पेटलावद में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ । स्वागत भाषण प्राचार्य श्री अतुल मेहता द्वारा दिया गया । बच्चों द्वारा गणेश वंदना , शिक्षक दिवस थीम के ऊपर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक श्री कृष्णकांत पांडे ने बताया कि शिक्षक कभी सामान्य नहीं होता निर्माण और प्रलय उसकी गोद में पलते है उन्होंने कहा कि इस भारत में शिक्षको ने विवेकानंद और चंद्रगुप्त जैसे महान व्यक्तिव इस भारतभूमि को दिए ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक श्री रजत चौहान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री कैलाश मालीवाड और विद्यालय के संचालक,श्री आकाश चौहान अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता चौहान ट्रस्टी श्री मनीष पटवा एवं नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन छात्र शशांक सोलंकी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रियल पाटीदार और दीपिका परमार ने किया । बच्चो एवं विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षको को गिफ्ट प्रदान किए गए पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन बच्चो द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!