Homeअलीराजपुरसदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तर पर पर बने रचना ..... भाजपा...

सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तर पर पर बने रचना ….. भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल 25 सितंबर तक चलाया जाएगा संगठन का महापर्व

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन के द्वारा यह तय किया गया है कि आगामी 25 सितंबर तक संगठन महापर्व के दौरान बूथ स्तर पर जाकर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं की नई टोली को भी भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से जोड़ना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2047 मैं जो विकसित भारत का सपना देखा है उसे पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को करना है और इसीलिए गांव-गांव में जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के साथ-साथ देश हितेषी कार्यों की जानकारी भी नव मतदाताओं और भाजपा से जुड़ने वाले नवीन कार्यकर्ताओं को हम सभी को देना है । जिले के समस्त 12 मंडलों में मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए 15000 सदस्य संख्या के लक्ष्य को हम सभी को मिलकर पूरा करना है उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष परवाल ने बताया कि संगठन महापर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर अलीराजपुर विधानसभा से जिला महामंत्री नरिन मोरी को प्रभारी एवं संजय गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है वही जोबट विधानसभा में जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान को प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हीरालाल शर्मा को सह प्रभारी बनाया है भाजपा जिला अध्यक्ष परवाल ने विश्वास जताया है कि प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आगामी 25 सितंबर तक भाजपा के जिले मै 15000 सदस्य बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!