वॉइस ऑफ झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
आंबुआ:- जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर बढ़ती हुई बीमारियों को देखते हुए आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र आंबुआ फील्ड के डॉक्टर दिलीप चौहान डॉक्टर माया रावत एवं नेत्र चिकित्सा विनीता दाहिमा ने शुक्रवार को हायर सेकेंडरी मैं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ दिलीप चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा करीबन 100 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 15 बच्चों को आंखों की कमजोरी पाई गई

जिसे नंबर की जांच कर चश्मे वितरण करने का काम किया जाएगा। इस प्रकार से शेष बचे बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जिससे लगातार बढ़ रही बीमारियों की जानकारी लग सके एवं उन्हें सही उपचार समय पर मिल सके ऐसी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है जिसे हम लोग जगह-जगह स्कूलों आंगनवाड़ी में जाकर बच्चों का निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।